Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

UP: ज्यादा राममय होगी अयोध्या, जगह-जगह बनेंगे रामायण पर आधारित भित्ति चित्र

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रद्धालुओं को ज्यादा आध्यात्मिक अनुभव कराने के लिए नई पहल की गई है। शहर की मुख्य सड़कों और सरयू नदी के किनारे रामायण की घटनाओं पर आधारित भित्ति चित्र बनाए जा रहे हैं। मशहूर 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर भी भित्ति चित्र बन रहे हैं। ये पहल पर्यटन विभाग ने की है। 

साधु-संतों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को तीर्थ नगरी के इतिहास और विरासत की झलक मिलेगी। पर्यटन विभाग के मुताबिक छह प्रमुख मंदिरों और पर्यटन केंद्रों को भी भित्ति चित्रों से सजाया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित हो कि अयोध्या का हर कोना राममय हो जाए।