Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रयागराज में महाकुंभ की सुरक्षा के लिए घुड़सवार पुलिस की तैनाती

महाकुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए घुड़सवार पुलिस की भी तैनाती की गई है। प्रयागराज में घुड़सवार पुलिस ने 134 स्पेशल ट्रेन्ड घोड़ों को तैनात किया है जो विपरीत परिस्थतियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ट्रेंड किए गए हैं।

घोड़ों को ठंड और बारिश से बचाने के लिए स्पेशल कैंप में रखा जाता है। सर्दी के मौसम में घोड़ों की सेहत सही बनी रही इसके लिए उनका खास ख्याल रखा जा रहा है।

कुल 134 घोड़ों में से पांच घोड़े भारतीय सेना से खरीदे गए हैं। इनके अलावा बाकी घोड़े उत्तर प्रदेश के दूसरे जिलों की पुलिस के हैं। महाकुंभ मेला खत्म होने के बाद उन्हें वापस उनके जिलों में भेज दिया जाएगा