Breaking News

अमृतसर: अजनाला में 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद     |   अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया     |   अहमदाबाद में हो सकते हैं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, 26 नवंबर को होगा फैसला     |   तमिलनाडु: AIADMK कल विधानसभा में कोल्ड्रिफ और किडनी रैकेट का मुद्दा उठाएगी     |   पाकिस्तान, अफगानिस्तान 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत     |  

कन्नौज का चमत्कारिक मंदिर... यहां के पानी से दूर हो जाते हैं आंखों के रोग!

कन्नौज जिले का एक मात्र सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर एक ऐसा स्थान है जहां की मान्यता है कि त्रेता युग में राजा वेणु चक्र की सात पुत्रियां थीं। जिनमें से उनकी बड़ी पुत्री माता फूलमती देवी थी। जिनका विग्रह कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के नखासा मोहल्ला के निकट विराजमान हैं। जहां पर माता रानी के दर्शन के लिए कई प्रांतों से लोग आते हैं। इसका मुख्य कारण है कि लोगों की कुल देवी भी हैं।

जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर प्रथम दिवस घरों व मंदिरों में साज सज्जा के साथ नव दुर्गा मां के नौ रूपों के साथ कलश स्थापित कर स्थापना का शुभ कार्य सम्पन्न किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर घर-घर विराजमान हुई। सनातन धर्म से चली जा रही परंपरा से नवरात्र में मां अपने नौ रूपों के साथ विराजमान रहेगी। गांव का देहात क्षेत्र में बड़े ही हर्ष के साथ लोग घरों में कलश स्थापित कर भक्ति भाव से मां की आराधना करेंगे। 

नवरात्र की प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की विधवत पूजन पाठ का कार्यक्रम होना है। मसल पुत्री सौभाग्य की देवी बताई गई है। सौभाग्य की प्राप्ति के लिए माताएं बहने आज के दिन व्रत उपवास रखकर इसकी शुरुआत करेगी। नौ दिनों तक व्रत रखेंगी। मां शैलपुत्री की कृपा से सभी सुख प्राप्त होते हैं। सभी सुख प्राप्त के लिए पूजा अर्चना करेंगे। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्र के नौ दिनों के साथ नौ रंगो का भी महत्व बताया गया है। 

कलश स्थापित कर की गई प्रथम शैलपुत्री देवी जी की पूजा-अर्चना 
रविवार प्रातः होते ही घरों में वैदिक विधान से कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करेगी। आज से प्रारंभ हो रहे नवरात्रि पर नौ रूपों में विराजमान रहेगी। नवरात्रि की पहले दिन घट स्थापना के साथ ही नवरात्र शुरू हो जाती है। घर-घर मंदिर मंदिर मे मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमा मूर्ति पर लोगों का आस्था का जनसैलाब उमड़ता दिखाई देगा। प्रातः होते ही मंदिरों में भक्ति पहुंचकर मां की आराधना करते दिखाई देंगे। 

आज से भक्ति रस में डुबकी लगाते नजर आएंगे श्रद्धालु 
घरों में घट स्थापित कर नवदुर्गा नवरात्रि पर मां की प्रतिमा पर पूजा पाठ करते लोग नजर आएंगे। हिंदू रीति रिवाज से नवरात्र का बहुत ही महत्व बताया गया है। जगह-जगह मां की विशाल जागरण कार्यक्रम होते दिखाई देंगे। मां शैलपुत्री की प्रथम दिवस पर भक्ति आस्था में डुबकी लगाते नजर आएंगे। घरों में मां के भजन की गूंज रहेगी। जय माता दी के नाम के जयकारे के साथ घर-घर में मां की मूर्ति स्थापना की जाएगी।