Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

UP: महाशिवरात्रि पर शिवायलों में उमड़ी भीड़, मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को महाशिवरात्रि की धूम है। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर और आस-पास का क्षेत्र हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा है।

भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की खुशी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। उनके इस दिव्य मिलन को हर साल फाल्गुन महीने में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु उपवास रखते हैं। वे मंत्रों का जाप करते हुए प्रार्थना और अनुष्ठान करने के लिए शिव मंदिरों में जाते हैं। 

पुजारी के अनुसार, "ये मान्यता है कि ऐसी सृष्टि का निर्माण होता है प्रलय के बाद, तो दोनों चार पहर की जो रात्रि दो रात्रि और दो पहर पड़ते हैं उनमें विशेष पूजन करना चाहिए भक्तों को। सारे लोग मठ, मंदिर नहीं पहुंच सकते हैं तो उनसे अनुरोध रहेगा कि बच्चे और बुजुर्ग मंदिर न आए वो हम लोगों के फेसबुक पर जाएं वहां पर लाइव आरती होती है, हमारे नाम से या मंदिर के नाम से आप सर्च करेंगे तो आपको आरती दिख जाएगी। जो सामर्थ्य हैं लाइन में लग सकते हैं घंटों बाबा का इंतजार कर सकते हैं वो आवश्यक आए यहां दर्शन करने और लाभ लें।"

"यहां पर महाशिवरात्रि का महापर्व है उसमें शामिल होने आए हैं। भोलेनाथ को जल चढ़ाने आते हैं तेरस को।और आज महाशिवरात्रि का पर्व है इसलिए हम लोग बड़ा उल्लास से आज जल चढ़ाने के लिए पूरे परिवार के साथ पधारे हुए हैं।"