Breaking News

पंजाब: दो मौजूदा और एक पूर्व विधायक आज बीजेपी में होंगे शामिल     |   UP के कुशीनगर में कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत     |   'मेरे खिलाफ ED के इस्तेमाल का दबाव', प्रियंक खड़गे का केंद्र पर आरोप     |   MP: देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला     |   लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाकर लूटते थे, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 बदमाशों को दबोचा, 2 को लगी गोली     |  

Ayodhya: अपने आप में अनोखा है कालेराम मंदिर, यहां स्त्री रूपी पंचमुखी हनुमान की होती है पूजा

Ayodhya: उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी अयोध्या में मशहूर कालेराम मंदिर है। यहां भगवान हनुमान अनोखे रूप में विराजमान हैं, जो शायद ही भारत में कहीं और देखने को मिलता हो। माना जाता है कि हनुमान जी ने भगवान राम और लक्ष्मण को राक्षस अहिरावण से बचाया था। राक्षस ने दोनों भाइयों का अपहरण कर लिया था।

कहा जाता है कि हनुमान जी ने उन्हें बचाने के लिए देवी का रूप धारण किया था। मंदिर में उनके इसी रूप की पूजा की जाती है। अहिरावण के वध का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में नहीं मिलता, बल्कि बाद के रामायण और खास कर महाकाव्य के क्षेत्रीय संस्करणों में मिलता है।

माना जाता है कि हनुमानजी ने राक्षस का वध करने के लिए पंचमुखी स्त्री रूप धारण किया था। अहिरावण का वध करने के लिए हनुमानजी का स्त्री रूप धारण करना दुर्लभ कथा है। अयोध्या का ये मंदिर इसी घटना की याद दिलाता है।