Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

त्रियुगीनारायण में धूमधाम से मनाया गया हरियाली पर्व

विकासखंड उखीमठ के सीमांत ग्राम पंचायत त्रियुगीनारायण में पौराणिक परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने धुर्वा अष्टमी के मौके पर हरियाली पर्व धूमधाम से मनाया। ग्रामीणों ने अपने घरों में उगाई गई जौ की हरियाली को भगवान विष्णु को अर्पित किया। साथ ही ग्रामीणों ने हरियाली को गांव में एक दूसरे को भेंट किया।

सीमांत ग्राम त्रियुगीनारायण में वर्षों से चली आ रही हरियाली पर्व को धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण महिलाओं ने सात दिन पहले घरों में जौ हरियाली उगाई। हरियाली पर्व पर इसे वेद मंत्रोच्चार के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर में लाया गया।

यहां मंदिर के पुजारी द्वारा हरियाली का पूजन कर सबसे पहले भगवान विष्णु के चरणों में इसे अर्पित किया गया। इसके बाद ग्रामीण हरियाली को गांव के प्रत्येक घरों में ले जाते हैं। साथ ही हरियाली को बुजुर्गों को भेंट कर आशीर्वाद लेते हैं। वामन द्वादशी मेले में हरियाली का प्रसाद यहां पहुंचने वाले भक्तों को दिया जाएगा।

मठापति परशुराम गैरोला, तीर्थपुरोहित समिति अध्यक्ष सच्चिदानंद पंचपुरी सहित समस्त ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।