राम नवमी से पहले उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया है। पूरे शहर में माहौल भक्तिमय है और हर तरफ भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। इस तीर्थ नगरी में अधिकारियों के सामने कई चुनौतियां हैं। इनमें भीड़ को संभालना, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखना शामिल है।
लाखों श्रद्धालुओं के लिए राम नवमी का उत्सव सरयू नदी में पवित्र स्नान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे मंदिरों में दर्शन करेंगे और श्री राम जन्मभूमि मंदिर में बहुप्रतीक्षित 'सूर्य तिलक' समारोह में शामिल होंगे। इस साल, राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। ये भगवान विष्णु के सातवें अवतार, श्री राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है।
राम नवमी के मौके पर अयोध्या में भव्य तैयारियां, प्रशासन अलर्ट
You may also like
आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक जारी, संजय दत्त की फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज.
‘Toaster’ की रिलीज डेट का ऐलान, 15 अप्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म.
ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज, कही ये बड़ी बात.
राम नवमी पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का फर्स्ट लुक जारी, भक्ति भाव की झलक.