Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

देहरादून में देवी दुर्गा उत्सव की धूम, बंगाली समुदाय में खुशी का माहौल

Uttarakhand: देशभर में दुर्गा पूजा उत्सव बड़ी धूमधान से मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के साथ ही दूसरे राज्यों में भी उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड के देहरादून शहर में भव्य आयोजन किया गया है। देहरादून में करणपुर दुर्गा पूजा समिति 103 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन करती आ रही है। ये शहर के सबसे पुराने आयोजकों में से एक है। वो बताते हैं कि इस साल के उत्सव में प्रकृति और परंपराओं के महत्व पर जोर दिया गया है।

यहां का दुर्गा पूजा पंडाल भव्य सजावट के साथ-साथ ढोल या पारंपरिक नगाड़ों की थाप से चार-चांद लगा रहा है। पंडाल में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि वो हर साल मां के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

करणपुर समिति परिसर में होने वाला दुर्गा पूजा उत्सव देहरादून के बंगाली समुदाय के जीवन में खास अहमियत रखता है। यहां बंगाली परंपरा और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।