Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

काशी में उफान पर गंगा, बदलना पड़ा आरती का स्थान

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश की वजह से गंगा का वाटर लेवल बढ़ गया है, इसकी वजह से 'गंगा आरती' की जगह बदल दी गई है। अब 'आरती' को 10 फीट पीछे कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि गंगा का वाटर लेवल एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। वाराणसी में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जहां प्रशासन अलर्ट पर है तो वहीं ऐतिहातन छोटी नाव के संचालन पर भी रोक लगा दिया गया है।  इसके अलावा वाराणसी में कई घाटों का संपर्क मार्ग भी टूट गया है। जिससे पर्यटकों को एक घाट से दूसरे घाट पर जानें में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।