Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हरिद्वार में चार नवंबर को होगा गंगा महोत्सव का शुभारंभ

हरिद्वार में चार नवंबर को गंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। गंगा महोत्सव का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष चार नवंबर को किया जाता है। इस बार इसे आयोजन के लिए हरिद्वार को चुना गया है, जिसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए नमामि गंगे परियोजना के महानिदेशक राजीव मित्तल हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार जिलाधिकारी के साथ नमामि गंगे घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। महानिदेशक ने बताया कि चार नवंबर को प्रस्तावित गंगा महोत्सव में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। गंगा के विभिन्न पहलुओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को बीच रखा जाएगा।