Breaking News

‘होर्मुज से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरानी हमले स्वीकार्य नहीं’, बोले US राष्ट्रपति     |   पश्चिम बंगाल: आग में 4,000 EVM जलीं, सबूत मिटाने की साजिश?, TMC का एक्स पोस्ट     |   'हम आरजी कर केस की फाइलें दोबारा खोल रहे हैं', बोले बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री     |   उन्नाव: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार टाटा पंच, 4 लोगों की मौत     |   ‘काला हिरण’ मूवी मामले में सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC में अब जून को सुनवाई     |  

रामनगर में आज गणेश चतुर्थी की धूम

गणेश चतुर्थी की आज से शुरुआत हो गई है। घरों में और मंदिरों में गणपति जी आज विराजमान हो चुके हैं, लोगों ने मंदिरों में और घरों में गणपति महाराज को विराजमान करने वाले स्थान पर सुंदर-सुंदर झांकियां बनाई है।

घरों में गणेश भगवान की स्थापना सुंदर झांकियां के बीच की हुई है, वही आज रामनगर में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ गणपति महाराज विराजमान हो चुके हैं, वहीं विगत 10 वर्षों से भी ज्यादा गणपति महाराज को अपने घर में विराजमान करने वाले अशोक गुप्ता कहते हैं कि वह विगत कई वर्षों से गणपति जी महाराज को अपने घरों में विराजमान कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि आज पूरा हर्षोल्लास के साथ खुशी के साथ पूरे भक्तिमय वातावरण के बीच गणपति जी महाराज को उन्होंने अपने घर में विराजमान किया है, अब लगातार 10 दिनों तक भगवान श्री गणेश जी को भोग लगाया जाएगा। उनके प्रिय व्यंजनों व मिठाइयों के साथ अलग-अलग समय में अलग-अलग भोग कराया जाएगा।

अशोक गुप्ता ने बताया कि वह 5 दिनों बाद गणपति जी का विसर्जन करेंगे। कुछ लोग 5 दिन में और कुछ लोग 10 दिन में भगवान श्री गणेश जी का विसर्जन करते हैं।  घरों में मंदिरों में जिस स्थान पर गणपति जी महाराज को विराजमान किया है उस स्थान में लगातार 10 दिनों तक भजन कीर्तन होंगे, जिसमें गणपति जी महाराज का स्मरण किया जाएगा, उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार हर्षोउल्लास के साथ यह पर्व मनता है।