Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

देहरादून में गणेश चतुर्थी की रौनक, बाजारों में बढ़ी इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग

Uttarakhand: गणेश चतुर्थी से पहले उत्तराखंड के देहरादून शहर में काफी रौनक है। यहां के बाजार अलग-अलग आकार की भगवान गणेश की रंग-बिरंगी मूर्तियों से गुलजार हैं। गणेश चतुर्थी की तैयारियों के बीच एक स्थानीय जोड़ा गाय के गोबर और मिट्टी से इको-फ्रेंडली मूर्तियां बना रहा है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, बाजार में मूर्तियों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

गणपति की मूर्ति बनाने वाले इस जोड़े ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वो बताते हैं कि बड़े पैमाने पर उत्पादन चुनौती बना हुआ है। उधर, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार में इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग में इजाफा हुआ है।

बाजार में भगवान गणेश की मूर्ति खरीदने वालों की कतार लगी हुई है। बड़ी तादाद में लोग इको-फ्रेंडली मूर्ति खरीद रहे है। कई ग्राहक बताते हैं कि बाजार में भीड़ इतनी है कि बप्पा की मूर्ति मिलना मुश्किल हो रहा है। बहरहाल, गणेश चतुर्थी के लिए एक दिन बचा है। लोग इस त्योहार को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। बप्पा की विदाई भी बड़े उत्साह के साथ करते हैं। यही वजह है कि बाजारों में भीड़ लगी हुई है।