Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

केदारनाथ धाम तक स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क हैली सेवाएं

31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा अवरुद्ध हो गई थी। हालांकि इस बीच राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को पुनः संचालित करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए गए हैं। अब धीरे-धीरे केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः पटरी पर आने लगी है।

आशा है कि द्वितीय चरण की यात्रा आगामी 15 सितंबर से निर्बाध ढंग से व वृहद स्तर पर संचालित होना शुरू हो जाएगी। इधर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए विशेष रूप से हैली का संचालन किया जा रहा है। अतिवृष्टि के बाद ऐसे व्यापारी जो केदारनाथ में स्वयं का व्यवसाय कर रहे थे उनके लिए कल से निःशुल्क हैली सेवा प्रारंभ की जा रही है।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि इस विशेष हैली सेवा का संचालन हिमालय शेरसी हैलीपैड़ से किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग केदारनाथ में दर्शन करने अथवा अपना व्यवसाय के लिए जाना चाहते हों वो अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित अपना संपूर्ण विवरण संबंधित ग्राम प्रधान को उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें हैली के माध्यम से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा सके।