Breaking News

चक्रवात मुरासु के कारण आंध्र प्रदेश में उखड़े पेड़     |   यूपी में आज बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा     |   जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता     |   'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ सड़कों पर उतरेगी BJP, यूपी के 6 क्षेत्रों में पदयात्रा     |   ट्रंप प्रशासन को SC से झटका, कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट गिनने पर रोक की मांग खारिज     |  

UP: प्रयागराज में कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम, 11 जुलाई से शुरू हो रहा है पवित्र सावन महीना

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिला प्रशासन आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों में व्यस्त है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक सावन के पवित्र महीने में महादेव के भक्त यानी कांवड़िये गंगाजी से जल लाकर स्थानीय शिवालयों में चढ़ाते हैं। ये एक सालाना तीर्थयात्रा है। कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने  किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर भी ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों के लिए खास व्यवस्था की है। प्रयागराज में दशाश्वमेध घाट से जल लाकर महादेव पर चढ़ाना काफी पुण्य का काम माना जाता है। इसी वजह से इस घाट पर गजब की आस्था दिखाई देती है। 

इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होने वाली है, जो हिंदू चंद्र कैलेंडर के पांचवें महीने सावन की शुरुआत का प्रतीक है। इस महीने को महादेव का सबसे प्रिय महीना भी माना जाता है।