Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

छत्तीसगढ़ के धमतरी के सेमरा गांव में हफ्ते भर पहले मनाई जाती है दिवाली

छत्तीसगढ़ में धमतरी के सेमरा गांव के लोग दिवाली से हफ्ते भर पहले इस त्योहार को मनाते हैं। गांव वालों के मुताबिक सदियों पहले स्थानीय देवता ने ग्राम प्रधान के सपने में आकर कहा था कि गांव पर आने वाले वाली किसी भी विपदा से बचने के लिए उन्हें हर त्योहार पहले मनाना होगा। तब से गांव वाले उसी परिपाटी पर चलते हुए किसी भी विपदा से बचने के लिए हफ्ते भर पहले दिवाली मनाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि दिवाली के अलावा वे होली जैसे दूसरे त्योहार भी वक्त से पहले मनाते हैं। भले ही देश के ज्यादातर हिस्सों में लोग दिवाली की खरीदारी में बिजी हैं लेकिन सेमरा गांव के लोगों ने पटाखे जलाना और अपने घरों को रंगोली और रंगीन लाइटों से सजाना शुरू कर दिया है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी।