Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दिल्ली: श्रद्धालुओं ने सिन्दूर खेला मनाया, विजयादशमी पर देवी दुर्गा की पूजा की

दिल्ली के काली बाड़ी मंदिर में मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक "सिंदूर खेला" मनाया और देवी दुर्गा की पूजा की। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं को पूजा करते और आखिरी बार देवी का आशीर्वाद मांगते देखा गया।

सिन्दूर खेला विजयदशमी यानि कि नवरात्रि उत्सव के दसवें दिन मनाया जाता है। दुर्गा विसर्जन से पहले विवाहित महिलाएं सिंदूर से खेलती हैं और अपने पति की लंबी उम्र और अपने परिवार की खुशी के लिए देवी दुर्गा से प्रार्थना करती हैं।