Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

हरिद्वार में गणेश चतुर्थी से पहले बढ़ी इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग

देश के बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। हरिद्वार में कारीगर गणपति की इको-फ्रेंडली मूर्तियां बना रहे हैं।कारीगर पीढ़ियों से इस काम में लगे हैं। उनका कहना है कि इस बार बाजार में इको-फ्रेंडली मूर्तियों की मांग काफी ज्यादा है।

10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान लोग बप्पा की मूर्तियों को घर लाते हैं और बाद में बड़े ही धूम-धाम से विसर्जित करते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार सात सितंबर से शुरू होगा।