Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

UP News: ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट मामले में 24 जनवरी को फैसले की उम्मीद

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने के मामले में अब 24 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा। वाराणसी की एक अदालत अब 24 जनवरी को रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर फैसला करेगा। 

इस मामले में पिछले कई दिनों से लगातार सुनवाई चल रही थी। हिंदू पक्ष ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की गई थी। ऐसे में अब 24 जनवरी तक दोनों पक्षों को सर्वे रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा कि इस आशय का आदेश जिला जज ए. के. विश्वेश ने दिया। कोर्ट में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के वकील और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) मौजूद थे।

अदालत ने कहा कि वे सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष मामले की सुनवाई के बाद इस मुद्दे पर फैसला करेगी। फास्ट ट्रैक कोर्ट इस मामले की सुनवाई 19 जनवरी को करने वाली है।