Breaking News

गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |   पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज     |  

मुख्यमंत्री धामी ने अयोध्या धाम में रामलला के किए दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन किए, इसके बारे मे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि "जय श्रीराम! आज मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की, भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति की प्राणसत्ता हैं, श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना के साथ ही भारत के भाग्य के कपाट खोलने में सहायक सिद्ध होगा।"

इसके साथ ही कहा कि "सियावर रामचंद्र की जय! शताब्दियों के लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद 22 जनवरी को हुई प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात आज रघुकुलनंदन के दर्शन कर उल्लसित, प्रफुल्लित व हर्षित हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में भव्य श्रीराम मंदिर का मूर्त स्वरुप आज हम सभी के समक्ष है। निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय स्थापित हुआ है।"

इससे पहले उनके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या पहुचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता ने उनका स्वागत किया।