Breaking News

आंध्र प्रदेश में मोन्था का लैंडफॉल, 90-100 kmph से चल रहीं हवाएं     |   आंध्र प्रदेश में मोन्था का लैंडफॉल प्रोसेस शुरू     |   आंध्र प्रदेश के 7 जिलों में वाहनों की आवाजाही पर बैन, नाइट कर्फ्यू भी लगा     |   केन्या में विमान दुर्घटना में 11 लोगों की मौत     |   जासूसी के शक में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया     |  

डूबते सूरज को अर्घ्य देकर आजमगढ़ में मनाया गया छठ महापर्व

आजमगढ़ में छठ महापर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया है। घाटों पर भारी संख्या में छठ की व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। जनपद में कुल 925 घाटों पर छठ महापर्व मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन भी पूरी तरह से चक्रमण करता रहा। स्वास्थ्य व्यवस्था भी हर घाटों पर देखने को मिली। छठ पर्व को लेकर जनपद वासियों ने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि पहली बार स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर साफ सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद देखने को मिली है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त दिखी।