Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अयोध्या में राम लला के दर्शन किए

 बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने परिवार के साथ अयोध्या में राम लला मंदिर के दर्शन किए। राम लला का दर्शन करने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हनुमानगढ़ी गए और पूजा-अर्चना की। शाम को उन्होंने सरयू नदी की आरती उतारी और नौका विहार किया। 

बिहार के राज्यपाल ने कहा कि वे लंबे समय से अयोध्या में प्रभु श्री राम लला मंदिर का दर्शन करना चाहते थे। अब जाकर उनकी मनोकामना पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि वे काफी पहले अयोध्या आए थे, जब राम लला टेंट में रहते थे। उन्होंने कहा, "अपनी मनोकामना समर्पित भाव से हम आए हैं। प्रभु रामचंद्र के दर्शन कर रहे हैं। आज हम यहां माता सरयू के दर्शन करने आए हैं। कितना प्रसन्न लगता है। अनेक वर्षों से हम सबकी कामना थी कि यहां आकर एक बार राम लला के दर्शन करें। इसके पहले जब टेंट में रहते थे राम लला तो उस वक्त दर्शन करने आया था और आज यहां फिर से आया हूं तो राम लला अपने खुद के स्वयं के घर में रहते हैं। मंदिर में रहते हैं। इससे प्रसन्न और क्या हो सकता है?"

बिहार के राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रभु श्री राम से उत्तर प्रदेश और बिहार ही नहीं, पूरे भारत की जनता को आशीर्वाद देने की मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने के बाद अयोध्या का नया रूप भारत की आध्यात्मिकता का प्रतीक है जिसका प्रसार पूरी दुनिया में हो रहा है।