Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

Uttarakhand: बेहद खास है कुमाऊं की बैठकी होली, कुमाउनी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

उत्तराखंड में कुमाऊं की बैठकी होली अनोखी होती है। अपने आगोश में सांस्कृतिक विरासत को समेटे रंगों का ये त्योहार कुमाउनी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। बैठकी होली की खासियत संगीत और आध्यात्म है। लोग घरों, मंदिरों या सभागारों में जमा होते हैं और साथ मिलकर होली के शास्त्रीय लोक गीत गाते हैं।

हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि इस त्योहार का रंग धीरे-धीरे फीका पड़ रहा है। बैठकी होली कई दिन चलती है और त्योहार के दिन खत्म होती है।