Breaking News

'US-इजरायल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया', ईरानी राजदूत का IAEA को जबाव     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की जमानत याचिका पर 4 बजे सुनवाई     |   'लेबनान में जमीनी हमले की कोई तुरंत योजना नहीं', बोले इजरायली मिलिट्री प्रवक्ता     |   'भारत विश्व में शांति-स्थिरता का पक्षधर', ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी     |   'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक', भारत-कनाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी     |  

Himachal: खास होती है कुल्लू की होली, 40 दिन चलता है त्योहार, भगवान रघुनाथ को समर्पित

Himachal: देश भर में होली का इंतजार हो रहा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कई हफ्तों से होली मनाई जा रही है। कुल्लू में होली बसंत पंचमी से शुरू हो जाती है और भगवान रघुनाथ के सम्मान में 40 दिन तक चलती है।

थवा गांव का राधा कृष्ण मंदिर रविवार को होलाष्टक के दौरान जीवंत हो उठा। यहां लोक गायकों ने जमकर होली के पारंपरिक गीत गाए। उत्साह से भरे श्रद्धालुओं ने रंग से खेलकर उत्सव की भावना को मजबूत किया।

बैरागी समुदाय ने पूजनीय देवता को गुलाल अर्पित किया और पीढ़ियों से पहाड़ियों में गूंजते पारंपरिक होली गीत गाकर उत्सव की शुरुआत की। देश के ज्यादातर हिस्सों में चार मार्च को होली मनाई जाएगी। कुल्लू में पूर्णिमा के चांद के अनुसार ये त्योहार एक दिन पहले, यानी तीन मार्च को मनाया जाएगा। छोटी होली दो मार्च को मनाई जाएगी।