Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा पर बीजेपी का तंज

उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में यात्रा के दूसरे चरण की आज से शुरुआत हुई है। कल सुबह केदारनाथ धाम में जलाभिषेक के बाद यात्रा समाप्त होगी। कांग्रेस की इस यात्रा पर भाजपा ने कटाक्ष किया है।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य सरकार में प्राप्त मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि कांग्रेस को खुद अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चिंता होनी चाहिए। इतने सालों में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। जो स्वयंभू आदि देव हैं, जो पूरे विश्व का कल्याण करते हैं, जो पूरे विश्व की रक्षा करते हैं कांग्रेस अब उनकी रक्षा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को खुद के प्रतिष्ठा की रक्षा करना चाहिए।