Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

UP: तपती गर्मी से रामलला को राहत देने की तैयारी, लगाए गए एसी, फूलों से की जा रही है आरती

Ayodhya: गर्मियों का सीजन आते ही लगातार पारा बढ़ने लगता है। ऐसे में हर कोई खुद को राहत देने की कोशिशों में जुटा दिखता है। एयर कंडीशनर और कूलरों की बिक्री आम तौर पर बढ़ जाती है तो मिट्टी के बर्तन, टोपी और गर्मी से राहत देने वाली कई दूसरी चीजें भी लोग जमकर खरीदते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स के जरिए लोग खुद को तरोताजा रखने में जुटे दिखते हैं। भगवान में आस्था रखने वाले लोगों का मानना है कि गर्मी सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि देवी-देवताओं को भी लगती है। 

यही वजह है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कई मंदिरों में सिर्फ श्रद्धालुओं को ही नहीं बल्कि भगवान को भी तपती गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। पुजारियों का कहना है कि मंदिर में ये कोई नई व्यवस्था नहीं है। हालांकि फर्क बस इतना दिखता है कि पारंपरिक पंखों और कूलरों की जगह अब एयर कंडीशनर ले चुके हैं।

श्रद्धालुओं का मानना ​​है कि भगवान को गर्मी से बचाना जरूरी है। ऐसे में उनकी आरती भी फूलों से की जा रही है और सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। देवी-देवताओं के लिए किए जा रहे इन खास इंतजामों का फायदा मंदिर के पुजारी, कर्मचारी और श्रद्धालुओं को भी मिल रहा है और उन्हें भी तेज गर्मी में राहत का अहसास हो रहा है।