Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

अयोध्या के राम कथा संग्रहालय में मिलेगा अनूठा अनुभव, 7D तकनीक से दिखाई जाएगी रामायण

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रद्धालुओं को जल्द ही आध्यात्मिकता और अत्याधुनिक तकनीक के संगम का अनूठा अनुभव होगा। अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में 7डी तकनीक पर आधारित रामायण गैलरी का अनावरण किया जाएगा।

ये संग्रहालय आईआईटी मद्रास के इंजीनियरों की मदद से बन रहा है। इसमें आधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक के जरिये लोगों को रामायण का जीवंत अनुभव कराया जाएगा। परियोजना अपने अंतिम चरण में है। फिलहाल तकनीकी एकीकरण और परीक्षण किया जा रहा है।