Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में भक्तों की कतार, भोले के जयकारों से गूंजा औघड़नाथ मंदिर

मेरठ: सावन के पहले सोमवार पर मेरठ के औघड़नाथ काली पल्टन मंदिर में भक्तों की भीड़ दर्शन करने पहुंची। भक्तों ने शिवजी पर जल चढ़ाया और पूजन किया। बारी-बारी से भक्तों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया।

आपको बता दे शहर के प्रमुख औघड़नाथ शिव मंदिर में शिवलिंग पर केवल जल चढ़ाने की अनुमति दी गई। गन्ने का रस, शहद व अन्य तरल पदार्थ मंदिर में नहीं चढ़ाने दिए गए। मंदिर समिति के अनुसार अन्य तरल अर्पित करने से शिवलिंग का क्षरण हो रहा है। इसलिए पिछले दिनों अन्य तरल शिवलिंग पर चढ़ाना बंद कर दिया था।

वही कैंट के ऐतिहासिक काली पल्टन मंदिर के अलावा शहर में गोल मंदिर, बिल्वेश्वर महादेव, पांडवेश्वर मंदिर, भोलेश्वर मंदिर व अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। सुबह से ही लोग भोलेबाबा को जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में पहुंचे। महिलाओं के अलावा पुरुष और युवा भी काफी संख्या में मंदिरों में आराधना करने आ रहे हैं।