Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

रायपुर में दिवाली के बाद स्थानीय लोगों ने मनाया गौरी गौरा उत्सव

दिवाली के बाद छत्तीसगढ़ में स्थानीय उत्सव गौरी गौरा मनाया जाता है। रायपुर में इस उत्सव को लोगों ने पारंपरिक तरीके से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। गौरी गौरा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर मनाया जाता है इस त्योहार में स्थानीय लोग, खास तौर से किसान इकट्ठा होते हैं और गौरी गौरा की मूर्तियां बनाते हैं। गौरा भगवान शिव को कहते हैं और गौरी माता पार्वती को कहते हैं। इस त्योहार पर लोग जश्न मनाने के लिए ढोल और लाउडस्पीकरों के साथ एक जुलूस निकालते हैं।