Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

UP: संभल में 46 साल बाद खुला शिव मंदिर, शुरू हुई पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल से बंद पड़े मंदिर के खुलने के बाद  रविवार सुबह आरती की गई, इस मंदिर को मुस्लिम मोहल्ले में बिजली चोरी की चेकिंग के दौरान प्रशासन ने खोजा था और फिर इसे खोल दिया गया। आरती होने के बाद श्रद्धालुओं ने खुशी जताई और मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक साल 1978 में सांप्रदायिक दंगों के बाद से ही ये मंदिर बंद पड़ा था। इसे फिर से अब खोल दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि शाही जामा मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित इस शिव मंदिर को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान अधिकारियों ने खुलवाया था।

इस मंदिर में शिवलिंग के साथ ही नंदी और हनुमान जी की एक मूर्ति है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि 1978 में सांप्रदायिक दंगों के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय के इस इलाके को छोड़ देने के बाद से ही इस मंदिर में ताला लगा हुआ था।