Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

महाशिवरात्रि से पहले काशी-मथुरा का अद्भुत मिलन, बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष सौगात

महाशिवरात्रि के महापर्व से पहले काशी और मथुरा का दिव्य मिलन देखने को मिला है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा से बाबा विश्वनाथ के लिए विशेष उपहार और प्रसाद वाराणसी पहुंचे हैं। महाशिवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से खास उपहार मिला है। 

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ ने बताया कि इस अनूठी परंपरा का सिलसिला पिछले साल शुरू हुआ। ये भगवान शिव और भगवान कृष्ण के बीच आध्यात्मिक संबंधों पर आधारित है। काशी विश्वनाथ धाम को कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर और मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर समेत कई प्रमुख मंदिरों से भेंट मिले हैं। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है।