Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

MP News: मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान हुई भगदड़, 70 साल की वृद्ध महिला की मौत, 6 घायल

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे में मंगलवार को नवग्रह मंदिर के उद्घाटन के दौरान मची भगदड़ में 70 साल की वृद्ध महिला की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि कलश यात्रा के लिए सुबह डबरा स्टेडियम के पास कई महिलाएं जमा हुई थीं।

कलेक्टर ने कहा, "कलश वितरण के दौरान हाथापाई हुई। भीड़ में दबकर 70 साल की वृद्धा की मौत हो गई।" चौहान ने बताया कि घायलों में छह महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं।इनमें से तीन का इलाज ग्वालियर में और चार का डबरा में चल रहा है।

कलेक्टर ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है और उचित व्यवस्था की जा रही है। ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा, "कलश वितरण के दौरान कई महिलाएं आगे बढ़ गईं, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। एक महिला की कुचलकर मौत हो गई।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके दौरान कुछ महिलाओं ने आपस में धक्का-मुक्की की, जिससे व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई। प्रशासन के अनुसार कलश यात्रा निर्धारित मार्ग पर शांतिपूर्वक आगे बढ़ी और नवग्रह मंदिर तक पहुंच गई।