Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

प्रयागराज के महाकुंभ में 1.95 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान जारी है। इस बीच अबतक 27.58 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। वहीं 30 जनवरी की सुबह तक करीब 92.90 लाख लोग स्नान कर चुके हैं और 82.90 लाख लोग प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र पहुंच चुके हैं। बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भारी संख्या में लोगों ने स्नान किया। 

मौनी अमावस्या के दिन 5 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। वहीं सरकार को 8-10 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि श्रद्धालुओं के नजदीक जो घाट है, वहीं पर वो स्नान करें। बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा 360 ऐसी ट्रेनें चलाई जा रही हैं जो हर 4 मिनट पर खुल रही है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित अपने स्थानों तक पहुंचाना है। 

वाहनों की एंट्री बंद, वीआईपी पास कैंसल

वहीं इस मामले में राज्य सरकार द्वारा कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेला क्षेत्र में आने-जाने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने और सभी वीआईपी पास रद्द करने के निर्देश दिए हैं। वहीं 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को पैदल ही संगम तक जाने की इजाजत होगी। प्रयागराज शहर में भी 4 पहियां गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। शहर में सिर्फ बाइक, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को जाने की अनुमति होगी। साथ ही मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।