Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

'जब भी बोलते हैं, झूठ ही बोलते हैं' गिरिराज सिंह के बयान पर महुआ मोइत्रा का पलटवार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में सीएम ममता बनर्जी के डांस पर एक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए। दरअसल, कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) के 29वें संस्करण के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डांस किया था।

ममता बनर्जी के डांस पर गिरिराज सिंह ने कमेट करते हुए कहा,"'वो जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।"

केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा," मैंने कल कहा था कि आप (गिरिराज सिंह) हमें यह नहीं बताते कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। आपके मंत्रालय ने मनरेगा मजदूरों की 7,000 करोड़ रुपये चोरी की है। जिन मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी की है, आपने उसका पैसा रोक कर रखा है। 

महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह झूठे हैं। पहले उन्होंने 'ठुमके लगाना' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और अब वो बोल रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा।

दरअसल एक इंटरव्यू में गिरिराज सिंह ने कहा,"ममता जी आजकल तीसरी दुनिया में चल रही हैं, पूरा बंगाल भ्रष्टाचार में डूबा है। गरीबों का हक छीनकर भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन फिल्म फेयर में सलमान खान के साथ (सीएम ममता) ठुमके लगा रही हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है, जिस राज्य में गरीब लुट रहे हों, भ्रष्टाचार हो और उसकी मुख्यमंत्री जश्न मना रही हैं, ठुमके लगा रही हैं, ये उचित नहीं है।''