Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ता को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर कल वोटिंग हुई. हरियाणा में कुल वोट 2.03 करोड़ हैं. इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिलाएं शामिल हैं. ये सभी वोटर कल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर चुके हैं. बता दें कि चुनाव परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा.

हरियाणा में अब तक करीब 66.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. ये साल 2019 के मुकाबले 1.24 प्रतिशत कम है.

फरीदाबाद में भाजपा कार्यकर्ता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है. उसे गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दो अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. भारत कॉलोनी में निधि स्कूल के गेट पर खड़े हुए बीजेपी समर्थक को अचानक गोली मार दी गई. पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अस्पताल में घायल भाजपा कार्यकर्ता का हाल चाल जाना. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.