Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अगस्त से छत्तीसगढ़ के दौरे पर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 23 अगस्त की शाम यहां पहुंचने के बाद वे 24 अगस्त को नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी के साथ नक्सलवाद को लेकर बैठक करेंगे। 25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेने के बाद उनका प्रदेश दौरा खत्म होगा।

अमित शाह पार्टी नेताओं की भी बैठक लेंगे। यह बैठक 23 अगस्त की शाम को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इसमें प्रदेश संगठन के कुछ खास नेता शामिल होंगे। 

हरियाणा और कश्मीर में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के चलते उनकी बैठक को आगे बढ़ाने की भी चर्चा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन साल में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।