Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

छत्तीसगढ़ में नहीं दिखा बंद का असर,बसों की आवाजाही जारी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारडीह में हुई हत्या और आगजनी के मामले के विरोध में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है। 21 सितंबर यानी आज शनिवार को पूरा प्रदेश बंद रखने की बात कांग्रेस ने कही है। बिलासपुर और बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया है। बिलासपुर, मुंगेली और जगदलपुर में सुबह से दुकानें बंद हैं। हालांकि, मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं पर बंद का असर नहीं रहेगा। 

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने इसे समर्थन नहीं देने का ऐलान किया है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में इसका असर नहीं दिख रहा है। स्कूल, पेट्रोल पंप, सब्जी व अन्य दुकान खुले हुए हैं। वहीं बसों की आवाजाही लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से कहा गया है कि इतने शॉर्ट नोटिस पर प्रदेश की दुकानों को बंद करना मुमकिन नहीं है।