शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल खुद पर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद भी आज रूपनगर के आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में सेवा करने पहुंचे।
एक हाथ में भाला पकड़े हुए, नीली 'सेवादार' वर्दी में सुखबीर सिंह बादल व्हीलचेयर पर आनंदपुर साहिब के प्रवेश द्वार पर पहरा देते दिखे।
इससे पहले सुखबीर सिंह बादल ने दो दिन स्वर्ण मंदिर में सेवा की थी। सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा करते समय हमला हो गया था। उन पर एक शख्स ने फायरिंग की थी। हालांकि, इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को देखते हुए आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नंदपुर साहिब में सेवा करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल
You may also like
धर्मेंद्र प्रधान ने सभी राज्यों के सीएम को लिखा पत्र, NEET पुनर्परीक्षा सुरक्षित कराने की अपील की.
प्रचंड गर्मी के बावजूद योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 31824 मेगावाट पीक डिमांड की पूरी.
योगी सरकार की बड़ी पहल, नार्थ-साउथ कॉरिडोर से सड़क कनेक्टिविटी को देगी नई रफ्तार.
देहरादून को मिला नया नेतृत्व, आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान.