Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

राजनाथ सिंह का हरियाणा दौरा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में करेंगे प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. चुनाव प्रचार के मात्र दो दिन बचे हैं. तीन अक्टूबर की शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. इसके बाद चार अक्टूबर को उम्मीदवार डोर-टू-डोर लोगों से वोटों की अपील करेंगे. 5 अक्टूबर को हरियाणा में मतदान होगा और 8 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा. आज और कल. इन दो दिनों में राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम जिले में चुनाव प्रचार करेंगे. आज 12 बजे के करीब वो साढौरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 1:15 बजे वो कुरुक्षेत्र की पिहोवा विधानसभा सीट पर रैली को संबोधित करेंगे. दोपहर करीब 3 बजे सोहना में वो जनसभा को संबोधित कर लोगों से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.