Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

चुनावी रथ की टूटी रेलिंग, वाहन से नीचे गिरे BRS नेता केटीआर राव


तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर जमकर चुनावी सभाएं और रोड शो हो रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेता के चुनावी रथ की रेलिंग टूट गई। रेलिंग टूटने की वजह से वाहन में मौजूद तेलंगाना में मंत्री और बीआरएस नेता केटीआर राव नीचे गिर गए। यह हादसा निजामाबाद जिले के आर्मूर में हुआ है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।