Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हरियाणा: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कई सीटों से रुझान आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है।एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को राज्य में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा है। 

हरियाणा में काउंटिंग के लिए सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटरों पर तीन लेयर के सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बीएसपी, जेजेपी, आजाद समाज पार्टी जैसी पार्टियां और इंडीपेंडेंट कैंडीडेट्स चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

राज्य के 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों के लिए 93 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी सीटों के लिए दो-दो काउंटिंग सेंटर और बाकी 87 सीटों के लिए एक-एक सेंटर है। 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

93 काउंटिंग सेंटरों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं। कुल मिलाकर करीब 12 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। सभी 90 स्ट्रांगरूमों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।