Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

टिकट नहीं मिलने पर पूर्व विधायक रासेश्वरी पाणिग्रही ने बीजेडी से दिया इस्तीफा

ओडिशा में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव से पहले, संबलपुर की पूर्व विधायक रासेश्वरी पाणिग्रही ने बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीजेडी अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ रासेश्वरी 2014 में बीजेडी के टिकट पर संबलपुर सीट से बीजेपी नेता जयनारायण मिश्रा को हराकर पहली बार विधायक बनीं थीं, लेकिन 2019 के चुनाव में वो हार गईं थीं। इस बार बीजेडी ने रासेश्वरी की जगह संबलपुर विधानसभा सीट से रोहित पुजारी को मैदान में उतारा है।

रासेश्वरी ने कहा कि उनके बीजेडी छोड़ने की वजह ये है कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट देकर संबलपुर का 'अपमान' किया है, जिसे "नॉन परफॉर्मेंस" की वजह से मंत्रिपरिषद से हटा दिया गया था।