Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को ED ने किया गिरफ्तार

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक को दीन दयाल आवास योजना के तहत हुए वित्तीय घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। उनकी और उनकी कंपनी पर करीब 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है।

धर्म सिंह छौक्कर पुलिस की नौकरी छोड़ सियासतदान बने। धर्म सिंह छौक्कर के दो और भाई थे, जिसमें से एक इंदर सिंह छौक्कर साल 2000 में पुलिस नौकरी छोड़ पहले इनेलो के कार्यकर्ता बने। फिर उन्होंने समालखा विधानसभा से राजनीति की शुरुआत की। इनेलो ने टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही चुनाव लड़े। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के संपर्क में आए और हजकां में शामिल हो गए। साल 2007 में इंदर सिंह छौक्कर की मौत के बाद साल 2008 में धर्म सिंह छौक्कर राजनीति में आए। पहली बार हजकां के टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय छौक्कर को हराकर विधायक बने। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में धर्म सिंह छौक्कर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। हारने के बाद भी 5 साल तक वे अपनी विधानसभा में सक्रिय रहे और 2019 में उन्होंने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को हराया और दूसरी बार विधायक बने।