Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज हरियाणा में करेंगे प्रचार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज हरियाणा में प्रचार करेंगे. डिप्टी सीएम 6 जनसभाओं के जरिए हरियाणा में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे. पाठक पहले सुबह 11:05 बजे ग्राम भनकपुर, पृथला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे.

इसके बाद दोपहर 12:25 बजे पृथला विधानसभा क्षेत्र और फरीदाबाद में भी जनसभा करेंगे. दोपहर 02:05 बजे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे.

दोपहर 04:15 बजे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र हरियाणा में जनसभा के बाद शाम 05:35 बजे ग्राम तिलपत, तिगांव विधानसभा क्षेत्र, फरीदाबाद में ब्रजेश पाठक की जनसभा होगी.