Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

छत्तीसगढ़ में बदली दिखेगी कांग्रेस, संगठन में बड़ा बदलाव

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी बदले जा सकते हैं। पिछले दिनों जब दीपक बैज दिल्ली गए थे, तो उस दौरान ही अटकलें लगने लगी थी कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव हो सकता है। इस माह के लास्ट में संगठन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

संगठन में कई स्तर पर बदलाव दिख सकता है। खुद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वीकार किया है कि संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है। अगर चर्चा सही साबित हुई तो निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस बदली-बदली सी दिख सकती है। संगटन में नए और पुराने चेहरों का सामंजस्य देखने को मिल सकता है। 

वही युवाओं को मौका दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन में युवा और अनुभवी दोनों का सामंजस्य देखने को मिलेगा। विधानसभा-लोकसभा में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद जिम्मेदारों पर हार की जिम्मेदारी तय होगी। इसमें जिला प्रभारियों से लेकर अलग-अलग समितियों की संयोजकों पर भी गाज गिर सकती है।