Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा में निकालेंगे विजय संकल्प यात्रा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज से राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी. यह यात्रा सुबह 11 बजे अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस का फोकस प्रदेश की जिताऊ सीटों पर है.

इसी को ध्यान में रखते हुए रूट प्लान तैयार किया गया है. राहुल की यह चुनावी रथयात्रा 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगी. राहुल गांधी सोमवार को यमुनानगर और अंबाला में कुछ और स्थानों का भी दौरा करेंगे. इसके बाद वह साहा और फिर कुरुक्षेत्र जिले का दौरा करेंगे. इस जिले में लाडवा विधानसभा क्षेत्र भी आता है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं.