Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेंगलुरु की अदालत में होंगे पेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेंगलुरू की अदालत में पेश होंगे। प्रदेश में बीजेपी एमएलसी केशव प्रसाद ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 

उन्होंने स्थानीय समाचार पत्रों में बीजेपी को भ्रष्ट बताने वाले विज्ञापन को लेकर याचिका दायर की थी।

कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को जमानत दे दी थी। इस मामले में राहुल गांधी चौथे आरोपी हैं, जबकि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी), शिवकुमार और सिद्धारमैया पहले तीन आरोपी हैं। 

कर्नाटक की बीजेपी इकाई ने कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की है। वे एक जून को कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। 

हालांकि, कांग्रेस ने कहा था कि विज्ञापन के प्रकाशन में राहुल गांधी शामिल नहीं थे, लेकिन अदालत ने कहा था कि उन्हें सात जून को पेश होना होगा।