Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

बेंगलुरू कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली जमानत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कर्नाटक में बेंगलुरू की एक कोर्ट से मानहानि के मामले में जमानत मिल गई है। बीजेपी ने अखबारों में कथित तौर पर "अपमानजनक" विज्ञापन देने के लिए केस किया था। 

ये एड पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया था। एड में उस समय राज्य की बीजेपी सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया था।

अदालत ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उप-मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को मानहानि के मामले में अदालत में पेश होने के बाद जमानत दे दी थी। डी. के. शिवकुमार राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।

राहुल गांधी को सात जून को निश्चित रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था।