Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज पहलवान विनेश फोगाट के लिए करेगी चुनाव प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज पहलवान विनेश फोगाट के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका गांधी जींद के जुलाना की अनाज मंडी में दोपहर क़रीब 12:30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। जुलाना से कांग्रेस ने विनेश फोगाट को टिकट दी है। 

प्रियंका गांधी विनेश फोगाट के जरिए प्रधानमंत्री पर पहलवानों के मामले को लेकर निशाना भी साध सकती है। वहीं जुलाना के बाद प्रियंका गांधी बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर क़रीब 2 बजे रैली करेंगी। 

वहीं जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार इंटरनेशनल रेसलर विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने कविता दलाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

इनेलो-बसपा गठबंधन से डॉ. सुरेंद्र लाठर मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर इनेलो प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की थी।