Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए मेडिकल कैशलेश जल्द

छत्तीसगढ़ में मेडिकल कैशलेस का रास्ता अब साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी संकेत दिए हैं कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही कर्मचारियों के लिए कैशलेश मेडिकल की सुविधा लागू की जा सकती है। छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ की बुधवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री ने संघ की बातों को गंभीरतापूर्व सुनने के बाद इसे लेकर संजीदगी दिखाते हुए सार्थक आश्वासन दिया।

दरअसल छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ पिछले 3 वर्षों से छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी एवं पेंशनर्स तथा उन सभी के परिवार के लिए मेडिकल कैशलेस की मांग करता आ रहा है। संघ प्रमुखों के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम से मेडिकल कैशलेस लागू करने के लिए आग्रह किया जाता रहा है।

बुधवार देर रात संगठन के संरक्षक राकेश सिंह एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। लगभग 20 मिनट चली इस मुलाकात में प्रदेश की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी परिवार के लिए मेडिकल कैशलेस सुविधा अत्यंत जरूरी है।

राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी, कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समस्त कर्मचारी के लिए यह योजना लागू करती है तो छत्तीसगढ़ सरकार को किसी भी प्रकार का वित्तीय भार का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सरकार पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी एवं उनके परिवार का विश्वास बढ़ेगा।