Breaking News

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने मिनटमैन III इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल का परीक्षण किया     |   ईरान की राजधानी तेहरान के बीचो-बीच रिहायशी इमारतों पर हमला, जबरदस्त बमबारी हुई     |   कांग्रेस ने लोकसभा सांसदों के लिए 9-10 मार्च के लिए व्हिप जारी किया     |   पश्चिमी ईरान की इलम सिटी और कोम शहर के तीन इलाकों में हवाई हमले हुए     |   कतर ने बहरीन में कतर नौसैनिकों वाली इमारतों पर ईरान के हमले की निंदा की     |  

CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया। देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मनाया जा रहा है। 

CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दींl ध्वजारोहण पश्चात मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। ध्वजारोहण के बाद CM साय ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख सचिव, DGP समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है।